उदयपुर जिले के पुलिस थाना बाघपुरा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 27 जनवरी की रात हमला हुआ। प्रकाश और उसके भाई पर लकड़ी व कुल्हाड़ी से वार किया गया। गंभीर घायल प्रकाश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए।