
📢 अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक परीक्षा आज
वैशाली जिला प्रशासन ने 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
📝 जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा एकल पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, गोपनीय परीक्षा सामग्री, दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
✅ सभी अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केन्द्र पहुँचें।
🚫 मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केन्द्र में पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।
वैशाली जिला प्रशासन सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
#Vaishali #BPSSC #ExciseSI #FairExam #DistrictAdministration #Bihar
Vaishali, Bihar | Jul 12, 2026