एक माह तक भारी वाहनों का रहेगा डायवर्जन, श्रावण मास में ट्रैफिक व्यवस्था बदली
इंदौर। श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने इंदौर से उज्जैन मार्ग पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक इंदौर से उज्जैन और उज्जैन से इंदौर आने-जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश केवल श्रावण मास की अवधि के लिए लागू किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रतिबंधित वाहन तेजाजी नगर, इंदौर से पीथमपुर रोड, मानपुर एवं बड़वाह होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इससे इंदौर-उज्जैन मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को सुरक्
Indore, Indore | Jul 30, 2026