बिहार के खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड स्थित मनरेगा कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) **रमन जी भाई** को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार को 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, एक वेंडर ने मनरेगा योजना के बिल भुगतान के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में मनरेगा के सहायक एकाउंटेंट **साहिल अकरम** के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत 14 जुलाई को मिली थी। जांच पूरी होने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अधिकारी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।