
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डियारा सेक्टर के दो प्रमुख नशा तस्कर गिरफ्तार, 31 ग्राम चिट्टा बरामद
जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए डियारा सेक्टर के दो प्रमुख नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 24.07.2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) बिलासपुर द्वारा कैचीमोड़ फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान किरतपुर की ओर से आ रही HRTC बस संख्या HP-28B-8121 की जांच की गई। तलाशी के दौरान बस में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 31.00 ग्राम हैरोईन (चिट्टा) बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अरुण कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार, निवासी वार्ड नं. 8, डियारा सेक्टर, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, उम्र 32 वर्ष।
2. अविनाश कुमार उर्फ कन्नू पुत्र स्वर्गीय श्री विनोद कुमार, निवासी वार्ड नं. 8, डियारा सेक्टर, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, उम्र 32 वर्ष।
इस संबंध में एफआईआर संख्या 54/2026 दिनांक 25.07.2026 के तहत थाना स्वारघाट में धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी बिलासपुर क्षेत्र में इस नशीले पदार्थ की बिक्री करने की फिराक में थे।
आरोपी अविनाश कुमार के विरुद्ध पूर्व में निम्नलिखित आपराधिक मामले दर्ज हैंः
1. एफआईआर नं. 240/2025, धारा 126(2), 324(4), 3(5), 351(2) BNS थाना सदर, बिलासपुर
2. एफआईआर नं. 105/2019, धारा 323, 34, 341, 504, 506 IPC थाना झंडुत्ता, जिला बिलासपुर
3. एफआईआर नं. 216/2018, धारा 279, 337 IPC
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा नशे की खेप के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।