Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, डुमरा पीएचसी में 200 मरीजों को मिले फूड बास्केट सीतामढ़ी: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) डुमरा में 200 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। निक्षय मित्रों ने मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र कुमार यादव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड. जावेद, प्रयोगशाला प्रावैधिक मोहम्मद शमीम आजाद तथा सीता ट्रांसपोर्ट के मनीष हिसारिया ने निक्षय मित्र के रूप में मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। पूर्व विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। सिविल सर्जन डॉ. रविंद्र कुमार यादव एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड. जावेद ने बताया कि 2 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक जिले में चल रहे 100 दिवसीय विशेष टीबी जागरूकता एवं खोज अभियान के तहत अब तक 5.50 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, 20 हजार से अधिक एक्स-रे, 8 हजार से अधिक सीबी-नैट जांच की जा चुकी है। अभियान के दौरान 425 नए टीबी मरीजों की पहचान हुई है, जिनका राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नियमित उपचार जारी है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सभी ने समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक आहार को टीबी से मुक्ति का सबसे प्रभावी उपाय बताते हुए जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की। #टीबीमुक्तभारत #Sitamarhi #TBFreeIndia #NikshayMitra #HealthNews #Bihar #PublicHealth #YoungIndiaNews

Hajipur, Vaishali | Jul 28, 2026