Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#बेतिया में पारिवारिक विवाद के बाद कई दिनों से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग ग्रीन चौधरी का शव गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) बेतिया में लावारिस हालत में मिला है। शव मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घर में हुए विवाद के बाद ग्रीन चौधरी बिना बताए घर से चले गए थे। इस दौरान वे कुछ समय के लिए बगहा स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां भी रुके थे। 16 मई से उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन सफलता न मिलने पर 24 मई को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान 25 मई को जानकारी मिली कि जीएमसीएच बेतिया में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव रखा गया है। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई, जो ग्रीन चौधरी का निकला। हालांकि, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं। #NewsWave #Bettiahpolice #BettiahDM #BettiahNews #Bettiahsp #bettiahbihar

MORE NEWS