
*थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा मंदिर से चोरी करने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी हुई सामग्री को किया गया बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व पेशेवर चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष हल्दी श्री राजू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.07.2026 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से नगद पैसे व मंदिर में रखे वाद्य यंत्र एवं पूजा में प्रयुक्त सामग्री फूलों की झालर, एक छोटा पीतल का लोटा, एक तांबे का लोटा एक थाली चोरी कर ले गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर टीमें लगा दी गयी थी । इसी क्रम में थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 सुधीर चौहान मय हमराह हे0का0 अशोक पाल, का0 शिवा सरोज के साथ देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध/ वाहन में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना के आधार मु0अ0सं0 116/2026 धारा 305 BNS थाना हल्दी जनपद बलिया से सम्बन्धित प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त *अजय पासवान पुत्र स्व0 सुरेन्द्र पासवान निवासी रकबा टोला, थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष* को रामगढ़ मार्केट के पास से दिनांक 11.07.2026 को समय करीब 21.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),317(4) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*संम्बन्धित अभियोग*
1.मु0अ0सं0- 116/2026 धारा- 305, 317(2) BNS थाना हल्दी जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. अजय पासवान पुत्र स्व0 सुरेन्द्र पासवान निवासी रकबा टोला, थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 503/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बैरिया जनपद बलिया ।
2. मु0अ0सं0 365/2023 धारा 380 भा.द.सं. थाना बैरिया जनपद बलिया ।
3. मु0अ0सं0 713/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बैरिया जनपद बलिया ।
4. मु0अ0सं0 32/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बैरिया जनपद बलिया ।
5. मु0अ0सं0 57/2024 धारा 379/411 भा.द.सं. थाना बैरिया जनपद बलिया ।
6. मु0अ0सं0 476/2025 धारा 303(2),317(2) BNS थाना बैरिया जनपद बलिया ।
7. मु0अ0सं0 24/2026 धारा 303,317(2) BNS थाना बैरिया जनपद बलिया ।
8. मु0अ0सं0 197/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सहतवार जनपद बलिया
*बरामदगी का विवरण*
1. पीली धातु के 07 जोड़ी बड़ा, 05 जोड़ी मध्यम तथा 02 जोड़ी छोटा वाद्य यंत्र (झालर)
2. पीली धातु का 01 अदद बड़ा व 01 अदद छोटा लोटा
3. ॐ अंकित पीली धातु की 01 अदद थाली ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 श्री सुधीर चौहान थाना हल्दी जनपद बलिया
2. हे0का0 अशोक पाल थाना हल्दी जनपद बलिया
3. का0 शिवा सरोज थाना हल्दी जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Jul 12, 2026