सिवान जिले के हसनपुरा एम एच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव की होनहार छात्रा सुरभी सिंह ने नीट 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 597 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 12,337 प्राप्त हुई है।
सुरभी सिंह, मृत्युंजय सिंह की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया.
सुरभी की इस सफलता ने यह साबित किया है कि लगन, अनुशासित अध्ययन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।