Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार खोतपुरा में ओखल से वार कर सुशील की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार पानीपत । थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने गांव खोतपुरा के (डेरा मन्चुरी) में ओखल से वार कर सुशील की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी डेरा मन्चुरी खोतपुरा निवासी अभिषेक उर्फ बंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार देर शाम चंदौली गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सुशील की हत्या करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया मृतक सुशील रिश्ते में उसका चाचा लगता था। कुछ समय पहले उसका सुशील के साथ झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत सुशील ने डायल-112 पर की थी। इसी बात की रंजिश वह मन में रखे हुए था। 30 जून की शाम मौका मिलते ही उसने गली में सुशील का रास्ता रोक लिया। पहले उसके साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पास में पड़ी पत्थर की ओखल उठाकर उसके चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अभिषेक उर्फ बंदर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात के समय पहने कपड़े बरामद करने का प्रयास करेंगी। *यह है मामला* थाना सेक्टर 13/17 में गांव खोतपुरा स्थित डेरा मंचुरी निवासी कविता पत्नी सुशील पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 जून की शाम करीब 8 बजे उसका पति सुशील गली से घर लौट रहा था। जब वह भानीराम के मकान के पास पहुंचा तो डेरे के रहने वाले अभिषेक उर्फ बंदर ने रास्ता रोक कर पति के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान सुशील गली में गिर गया। आरोपी अभिषेक ने वहीं पड़ी पत्थर की ओखल उठाकर उसके चेहरे पर तीन-चार वार किए, जिससे सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति सुशील के साथ आरोपी अभिषेक ने पहले भी झगड़ा किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने डॉयल 112 पर की थी। आरोपी अभिषेक इस बात की रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। थाना सेक्टर 13/17 में महिला कविता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 103(1), 126(2) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। मौके से एफएसएल टीम द्वारा भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दी जा रही थी।

Bapoli, Panipat | Jul 4, 2026

MORE NEWS

बापौली पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन सीमा रावल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मेरे ऊपर जो पूर्व चेयरमैन जोनी रावल ने आरोप लगाए हैं सभी निराधार हैं मैंने जितने विकास कार्य किए हैं अधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्य किए हैं और सभी सदस्यों को भी साथ रखा है भविष्य में भी सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और विकास कार्य करेंगे सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

Bapoli, Panipat | Jul 29, 2026

बापौली में जलालपुर रोड पर इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुश रावल और मयंक रावल रहे दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर संजय रावल ओमपाल रेफरी प्रदीप धाम पहलवान मनोज मलिक हंसराज सहित सेकंड ग्रामीण मौजूद रहे

Bapoli, Panipat | Jun 28, 2026