Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

महादेवा विधानसभाः 2027 चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे अभिषेक कुमार बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर की है। उनका कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचेंगे। अभिषेक कुमार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी संगठन में पूर्व एबीपी कार्यकर्ता, पूर्व जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र, वर्तमान जिला महामंत्री भाजपा एवं ब्लॉक प्रमुख साऊघाट सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने स्थानीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और वर्तमान में साऊघाट ब्लॉक प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि संगठन और जनसेवा के अनुभव के कारण वे महादेवा विधानसभा के मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। देखा जाए तो इन दिनों अभिषेक कुमार लगातार महादेवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और कस्बों का दौरा कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान वह लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा समस्या का समाधान का भरोसा भी दिला रहे हैं। सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित कर जनता का विश्वास अर्जित किया जाए। अभिषेक कुमार का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर जनता में सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कहा, यदि पार्टी नेतृत्व मुझ पर विश्वास जताता है और टिकट देता है तो मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ चुनाव लडूंगा। जनता के सहयोग और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से महादेवा विधानसभा सीट भाजपा की झोली में डालने का पूरा प्रयास करूंगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव में अभी समय है, लेकिन संभावित दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। ऐसे में महादेवा विधानसभा में अभिषेक कुमार की बढ़ती जनसंपर्क गतिविधियां उन्हें प्रमुख दावेदारों की सूची में ला रही हैं। हालांकि अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को ही करना है। फिलहाल, क्षेत्र में अभिषेक कुमार की सक्रियता और चुनाव लड़ने की घोषणा ने महादेवा विधानसभा की राजनीतिक चर्चाओं को नई दिशा दे दी है। आने वाले समय में पार्टी का निर्णय और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियां इस सीट की तस्वीर स्पष्ट करेंगी। #ब्लॉक_प्रमुख_अभिषेक_कुमार #महादेवा_विधानसभा #बस्ती

Basti, Basti | Jul 14, 2026

MORE NEWS

दासिया एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: संतोष वर्मा पर एफआईआर, बोले—'किसानों की लड़ाई नहीं रुकेगी'

बस्ती। दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसान हितों की आवाज़ उठाने वाले संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद संतोष वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुकदमों से आंदोलन दबने वाला नहीं है और किसानों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
संतोष वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की आवाज़ उठाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, तो वह इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है, लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना भी उनका संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी उद्योग से नहीं, बल्कि केवल दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री से है। उनके अनुसार क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल और अन्य उद्योग स्थापित होने चाहिए, लेकिन एथेनॉल फैक्ट्री से पर्यावरण और स्थानीय लोगों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
प्रशासन की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए संतोष वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बावजूद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना कार्य करे, लेकिन जनता को भी अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अवसर मिलना चाहिए।
सरकार से अपनी मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि दासिया में एथेनॉल फैक्ट्री की अनुमति न दी जाए। यदि सरकार उद्योग स्थापित करना चाहती है तो पहले बस्ती जिले को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल ज़ोन) घोषित किया जाए और वहां अन्य उद्योग लगाए जाएं।
संतोष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

दासिया एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: संतोष वर्मा पर एफआईआर, बोले—'किसानों की लड़ाई नहीं रुकेगी' बस्ती। दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसान हितों की आवाज़ उठाने वाले संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद संतोष वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुकदमों से आंदोलन दबने वाला नहीं है और किसानों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। संतोष वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की आवाज़ उठाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, तो वह इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है, लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना भी उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी उद्योग से नहीं, बल्कि केवल दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री से है। उनके अनुसार क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल और अन्य उद्योग स्थापित होने चाहिए, लेकिन एथेनॉल फैक्ट्री से पर्यावरण और स्थानीय लोगों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए संतोष वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बावजूद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना कार्य करे, लेकिन जनता को भी अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार से अपनी मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि दासिया में एथेनॉल फैक्ट्री की अनुमति न दी जाए। यदि सरकार उद्योग स्थापित करना चाहती है तो पहले बस्ती जिले को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल ज़ोन) घोषित किया जाए और वहां अन्य उद्योग लगाए जाएं। संतोष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

Basti, Basti | Jul 14, 2026

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट आठ #ijeenews #shorts #news

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट आठ #ijeenews #shorts #news

Basti, Basti | Jul 14, 2026

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट सात #ijeenews #shorts #news

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट सात #ijeenews #shorts #news

Basti, Basti | Jul 14, 2026