
*थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा 02 अदद गुम हुए मोबाईल फोन ( कुल कीमत लगभग 21,000/-) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द । मोबाइल प्राप्त होने पर धारकों के द्वारा सुखपुरा पुलिस टीम की, की गई भूरि-भूरि प्रशंसा ।*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाईल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी महोदय श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री सतीश शर्मा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार दुबे थाना सुखपुरा जनपद बलिया को मिली बड़ी सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय के अलग-अलग स्थानों पर खोये/गुमशुदा हुए मोबाईलों जिस सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा अपने अपने मोबाइलों की गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 27.07.2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईलों को थाना क्षेत्र / जनपद के भिन्न भिन्न स्थानों से कुल 02 अदद मोबाईल (कुल कीमत लगभग 21000/-) बरामद कर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार मोबाइल स्वामीयों को सुपुर्द किया गया ।
*बरामद करने वाली पुलिस टीम का नाम-*
1. SO श्री रत्नेश कुमार दुबे थाना सुखपुरा बलिया
2. उप निरीक्षक हरीश यादव थाना सुखपुरा बलिया
3. क0आ0 श्रवण यादव (CCTNS) थाना सुखपुरा जनपद बलिया
4. का0 समद सिद्दीकी (CCTNS) थाना सुखपुरा जनपद बलिया
5. का0 शाश्वत पाण्डेय (CCTNS) थाना सुखपुरा जनपद बलिया
6. म0का0 रेखा बिंद (CCTNS) थाना सुखपुरा जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Jul 27, 2026