
*थाना नरही जनपद बलिया पुलिस द्वारा 03 पेटी में 135 अदद देशी शराब प्रत्येक में 200 ml कुल- 27 लीटर के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार एवं प्र0नि0 श्री हरिशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.07.2026 को उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन, रात्रि गस्त, रोकथाम जुर्म जरायम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबीर की सूचना पर उजियार घाट वहद ग्राम उजियार से 01 नफर अभियुक्त *रोहित कुमार चौधरी पुत्र संतोष चौधरी निवासी मल्लाह टोली (बड़ी मस्जिद के सामने) थाना टाउन जिला बक्सर (बिहार) उम्र करीब 21 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 03 पेटी में 135 अदद देशी शराब प्रत्येक में 200 ml कुल- 27 लीटर शराब बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 116/26 धारा 60 आबकारी अधि0 विरुद्ध पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0स0 116/26 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना नरही जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.रोहित कुमार चौधरी पुत्र संतोष चौधरी निवासी मल्लाह टोली (बड़ी मस्जिद के सामने) थाना टाउन जिला बक्सर (बिहार) उम्र करीब 21 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1. 03 पेटी में 135 अदद देशी शराब प्रत्येक 200 ml कुल- 27 लीटर शराब
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम-*
1.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया
2.हे0का0 बनारसी बाबू थाना नरही जनपद बलिया
3.कां0 सुबेन्दु कुमार थाना नरही जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Jul 11, 2026