शाहनगर में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार: 84 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में 31,500 से अधिक हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड की सभी 84 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पात्र हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन किया गया।
पीएम आवास योजना के बीसी आसिफ हुसैन अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहनगर विकासखंड में लगभग 31,500 हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन किया गया है। इस प्रक्रिया के बाद पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की दिशा में आगे की कार्रवाई तेज होगी। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
#PMAYGramin #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #Shahnagar #Panna #GramSabha #RuralDevelopment #HousingForAll #MadhyaPradesh #BreakingNews #PannaNews #ShahnagarNews #ग्रामीणविकास #सरकारीयोजना