
PNB अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने घुमारवीं के व्यक्ति से ₹15.90 लाख की ठगी, वरिष्ठ नागरिक क्रेडिट कार्ड के नाम पर लगाया चूना
📍 घुमारवीं, बिलासपुर | हिमाचल मेंटोर
#हिमाचल #मेंटोर #घुमारवीं #बिलासपुर #साइबरठगी #PNB #ऑनलाइनफ्रॉड #हिमाचलपुलिस
घुमारवीं उपमंडल के बड्डू निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का अधिकारी बनकर ₹15.90 लाख की ठगी कर ली। ठगों ने वरिष्ठ नागरिक क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर पहले व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विश्वास जीता और फिर बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बड्डू निवासी दिलवान सिंह को व्हाट्सएप पर कॉल कर खुद को पंजाब नेशनल बैंक का प्रतिनिधि बताया गया। कॉल करने वाले ने वरिष्ठ नागरिक क्रेडिट कार्ड बनवाने का लालच दिया। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी और अन्य गोपनीय दस्तावेज साझा कर दिए। इसके बाद ठगों ने एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक कर शिकायतकर्ता ने एक एप/वेबसाइट डाउनलोड कर ली।
शिकायतकर्ता के अनुसार 2 जुलाई 2026 को उसके बैंक खाते से कुल ₹15.90 लाख निकाल लिए गए। खाते से रकम कटने का पता चलते ही उन्होंने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के आधार पर थाना घुमारवीं पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक धीमान ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बैंक अधिकारी के नाम पर आने वाली कॉल, व्हाट्सएप संदेश या संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें। बैंक कभी भी फोन, व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से OTP, पासवर्ड, CVV या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता।
#HimachalMentor #HimachalNews #BilaspurNews #Ghumarwin #CyberCrime #CyberFraud #PNB #BankFraud #WhatsAppScam #OnlineFraud #FinancialFraud #FraudAlert #StayAlert #CyberSafety #DigitalFraud #CreditCardScam #HimachalPolice #CaseRegistered #Investigation #BreakingNews