
#शिमला :- मुख्यमंत्री ने बहाल किया चौपाल कॉलेज का वाणिज्य संकाय, स्थानीय लोगों की मांग हुई पूरी।
चौपाल डिग्री कॉलेज में बंद किए गए वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा चलाए जा रहे प्रयास आखिरकार सफल हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने चौपाल डिग्री कॉलेज में वाणिज्य विषय को तत्काल प्रभाव से पुनः जारी रखने की अधिसूचना जारी कर दी है।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा वाणिज्य विषय बंद किए जाने के बाद पूरे चौपाल क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त हो गया था। इसके बाद चौपाल डिग्री कॉलेज विकास समिति
की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष रविंदर चौहान सहित अन्य सदस्यों को मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की मांग रखने के लिए अधिकृत किया गया
इसी क्रम में समिति का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस महासचिव विनोद ज़िंटा
के साथ शिमला में मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष चौपाल क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य और वाणिज्य विषय की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए तुरंत सकारात्मक निर्णय लिया और चौपाल राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय को पुनः शुरू करने के आदेश जारी कर दिए सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।