खाद्य रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का विंध्याचल पहुंचने पर नारायण दूबे ने किया स्वागत, धान खरीद की विसंगतियों पर हुई चर्चा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के विंध्याचल पहुंचने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दूबे ने उनका स्वागत किया। मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा देवी और मां काली के दर्शन-पूजन के बाद समीक्षा बैठक में धान खरीद नीति की विसंगतियों और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।