सारण /छपरा : निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन दोषी छोड़े भी नही जाएंगे- DIG सारण
सारण/छपरा : छपरा में शनिवार को हुए प्रदर्शन में उपद्रव करने वालों को पुलिस, वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित कर अपनी कार्रवाई कर रही है ऐसी जानकारी DIG सारण ने प्रेस से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुर्गा-खंसी काटने वाले भी दिख रहे हैं इस प्रदर्शन को नया रूप देने में , हालांकि निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन दोषी छोड़े भी नही जाएंगे । पूरी पुख्ता सबूत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को डरने की कोई बात नहीं है।