
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान 🚨 बोले- हिमाचल में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार…गलतफहमी में ना रहे BJP
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा किसी भी गलतफहमी में न रहे, प्रदेश में कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में लौटेगी और इतिहास रचेगी।
शिमला में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के ‘गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा हिमाचल के अधिकारों और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि जनता विकास कार्यों और पारदर्शी शासन के आधार पर एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताएगी।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल बयानबाजी से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की भी आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है और युवाओं को स्थायी एवं सुरक्षित रोजगार मिलना चाहिए।
अब सवाल यह है कि क्या हिमाचल में कांग्रेस इतिहास रचते हुए सत्ता दोहराएगी या भाजपा वापसी करेगी? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं।
#himachalNews #himachalUpdate #viralnews #hpnews #Awaj e himachal