Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

डीएम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कार्यों में रुचि न लेने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और पर्यवेक्षण को नोटिस आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरूद्ध नोटिस, एएनएम के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने आज ग्राम पंचायत कचनार, विकास खण्ड ऐलिया सीतापुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्य परमं धनम् पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र पर आयी हुयी महिला से वार्ता करते हुये उसके शिशु को लगाये गये टीकाकरण के बारे में जाना तथा महिला की टीकाकरण संबंधी पुस्तिका का भी अवलोकन करते हुये अपने सामने ही शिशु का टीकाकरण कराया। जिलाधिकारी ने एचआरपी एवं अन्य रजिस्टरों का अवलोकन करते हुये त्रुटियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा आईस बाक्स का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने आंनगबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता करते हुये उनके द्वारा बनाये गये विभाागीय अभिलेखों का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने गर्भवती महिला ट्रैकिंग रजिस्टर का अवलोकन करते हुये कमियां मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिलाधिकारी ने सभी आरोग्य मंदिरों की मानीटरिंग सही ढंग से कराये जाने के निर्देश दिये।

Sitapur, Sitapur | Jun 3, 2026