दतिया। कांग्रेस ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक सिद्धार्थ कुशवाह और पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनाव प्रचार को धार देने का दायित्व दिया गया है। पत्रकार से चर्चा में विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने कहा कि दतिया का उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि इसके नतीजे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2028 की राजनीतिक दिशा पर भी प्रभाव डालेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी।
#Siddharthkushvaha
#datiyaelection #narottammishra #jitupatwari #MPPolitics