बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल, बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे चुनाव
पटना (बांकीपुर): बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रण से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कल ही पूरे दमखम और एनडीए (NDA) के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अचानक चुनावी मैदान छोड़ दिया है!
अभिषेक बंटी ने न सिर्फ अपना नामांकन वापस ले लिया है, बल्कि उन्होंने चुनाव न लड़ने का भी एलान कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बंटी ने इस बड़े फैसले के पीछे 'पारिवारिक कारणों' का हवाला दिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल को बकायदा एक पत्र लिखकर अपने इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी दे दी है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस अचानक उठाए गए कदम को लेकर चर्चाएं और कयासों का बाजार बेहद गर्म है।
नितिन नवीन के राज्यसभा जा�