Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने ओकार मल गोयल डबवाली चौटाला वाले को जिला सिरसा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया डबवाली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने व्यापारी एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय श्री ओकार मल गोयल डबवाली चौटाला वाले को संगठन के जिला सिरसा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री ओकार मल गोयल डबवाली चौटाला वाले अपनी सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति समर्पण तथा व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच देश के छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों तथा कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करना तथा व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री ओकार मल गोयल डबवाली चोटाला वाले ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखते हुए व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। जल्द ही जिला कार्य करणी की को विस्तार किया जाएगा संगठन के पदाधिकारियों ने श्री ओकार मल गोयल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Dabwali, Sirsa | Jul 27, 2026