
"विनय कुमार का हम@ला: भाजपा नेता झूठ बोलकर हिमाचल की छवि कर रहे खराब"
"केंद्र के सामने हिमाचल की गलत तस्वीर पेश कर रही भाजपा: विनय कुमार"
शिमला,ब्यूरो रिपोर्ट
प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा केंद्रीय मंत्रियों के सामने हिमाचल की गलत तस्वीर पेश कर प्रदेश की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ अपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है और सीमित संसाधनों के बावजूद विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बनाए हुए है।विनय कुमार ने कहा कि भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को सरकार हरसंभव राहत दे रही है। जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें नए मकान के निर्माण के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये और घरेलू सामान की खरीद के लिए अतिरिक्त 1 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आपदा राहत के लिए कोई विशेष आर्थिक सहायता नहीं मिली। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2024 में घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि आज तक हिमाचल को प्राप्त नहीं हुई। साथ ही उन्होंने आरडीजी बंद किए जाने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर इस विषय में चुप्पी साधने का आरोप लगाया।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश पर 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज और 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कर्मचारियों की देनदारियां छोड़कर गई। इसके बावजूद वर्तमान सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।
Morang, Kinnaur | Jul 29, 2026