भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने रविन्द्र गोस्वामी
#रामनगरहैडलाइन - भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिला विधि प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए एडवोकेट रविन्द्र गोस्वामी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, रविन्द्र गोस्वामी बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, प्रचारक और भाजपा में पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में कार्य कर चुके हैं, शनिवार के दिन पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और विधिक ज्ञान का लाभ भाजपा को मिलेगा और वह विधि प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी ढंग से मजबूत करेंगे।