खाद माफियाओं में मचा हड़कंप! रंजय शाह के गोदाम पर छापा, 65 बोरी यूरिया जब्त!
पूर्वी चंपारण में किसानों का हक मारने वाले खाद माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा डंडा चलाया है! कोटवा थाना क्षेत्र के डुमरा चौक के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध यूरिया खाद जब्त की है।
65 बोरी यूरिया बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरा चौक से आगे स्थित रंजय शाह की दुकान के गोदाम में अवैध रूप से यूरिया खाद छुपाकर रखी गई है और इसे चोरी-छिपे ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी है। पुलिस टीम ने जब छापेमारी की, तो गोदाम से 65 बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद हुई।
1.मैनेजर राय (पिता- बाली राय, निवासी- जगती जमुनिया)
2. रंजय शाह (पिता- राम सुंदर शाह, निवासी- धूसूकपुर)
🔍 नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस:
कोटवा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यूरिया के स्टॉक रिकॉर्ड, लाइसेंस और इसक�