
*एसपी का अचानक औचक निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भारोली और नयागांव थानों का वार्षिक निरीक्षण किया।*
*थाना कार्यप्रणाली का जायजा*: एसपी ने थानों के आपराधिक रिकॉर्ड, रोजनामचा और सुरक्षा व्यवस्था की गहराई से समीक्षा की
*रजिस्टरों की जांच: अपराध* रजिस्टर, मालखाने के सामान और आर्म्स-एम्यूनिशन का मौके पर सत्यापन किया गया।.
*लंबित मामलों पर सख्त निर्देश:* एसपी ने स्पष्ट आदेश दिए कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
*अवैध गतिविधियों पर लगाम:* अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए
*जनता से संवेदनशीलता:* थाने आने वाले हर फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता से सुनकर तुरंत समाधान करने को कहा।
*ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण:* दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नयागांव क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट्स का स्थल निरीक्षण किया गया।
*यातायात व्यवस्था में सुधार:* सड़कों पर साइनेज, बैरिकेडिंग और पुलिस पिकेट बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
*लापरवाही पर चेतावनी*: एसपी ने साफ लहजे में कहा कि पुलिस सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद*: निरीक्षण के दौरान सीएसपी, एसडीओपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और थाना स्टाफ मौजूद रहा।