डबवाली ब्लॉक एथलेटिक्स में लोहगढ़ का जलवा, 1500 मीटर में गोल्ड और सिल्वर पर कब्ज़ा
Dabwalinews.com
डबवाली ब्लॉक की अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लोहगढ़ गांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गांव गंगा स्टेडियम में आयोजित 1500 मीटर दौड़ में रवि कुमार ने स्वर्ण पदक और महेश ने रजत पदक अपने नाम किया। रवि कुमार ने लगभग 120 मीटर की बढ़त के साथ प्रभावशाली जीत दर्ज कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया।