
*थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 अदद गुम हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 34000/ रूपये) को बरामद कर उनके स्वामी को किया गया सुपुर्द ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आवेदक जंगबहादुर सिंह एवं शंकर कुमार निवासी थाना बांसडीह रोड बलिया का मोबाइल थानाक्षेत्र अन्तर्गत कहीं गुम हो गया था जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना स्थानीय के CEIR Portal पर रन कराया गया तो भिन्न भिन्न स्थानों पर लोकेशन मिला। उक्त लोकेशन के आधार पर थाना बांसडीह रोड पुलिस उपरोक्त गुमशुदा मोबाइल फोन Vivo T4x की दो सेट ( कीमत 16,999+16,999 रूपये) को बरामद कर संबंधित मोबाइल स्वामी को नियमानुसार थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।
*मोबाइल स्वामी ने बांसडीह रोड पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद* ।
*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री वंश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
2. उ0नि0 श्री सतीश यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
3. स0उ0नि0/क0आ0 वीरकर कुमार थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 4, 2026