Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

22 दिन... स्केटिंग... और केदारनाथ! बस्ती के विनीत ने जज्बे से जीता कठिन सफर, पूरा किया वर्षों का सपना बस्ती। अगर हौसले बुलंद हों तो मुश्किल रास्ते भी मंजिल तक पहुंचा देते हैं। बस्ती जिले के कप्तानगंज निवासी युवा स्केटर विनीत ने अपने अटूट साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए स्केटिंग करते हुए 22 दिनों में केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा पूरी कर एक अनोखी मिसाल कायम की है। उनकी इस उपलब्धि की पूरे जिले में जमकर चर्चा हो रही है। केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद विनीत ने बाबा केदार के दर्शन-पूजन किए और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "22 दिन बाद मेरा सपना पूरा हुआ।" उनकी यह भावुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके जज्बे की सराहना कर रहे हैं। विनीत की इस ऐतिहासिक यात्रा के पीछे उनकी मां सुभावती देवी का आशीर्वाद और लगातार मिला हौसला भी बड़ी ताकत बना। परिवार ने बताया कि कठिन सफर के दौरान मां लगातार उनकी सफलता और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करती रहीं। मंजिल हासिल होने पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बताया जा रहा है कि इस चुनौतीपूर्ण सफर के दौरान विनीत ने लंबी दूरी, कठिन पहाड़ी रास्तों और मौसम की विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना किया, लेकिन अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। उनकी इस साहसिक यात्रा ने न केवल बस्ती जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि युवाओं को यह संदेश भी दिया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना सच किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने विनीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताया।

Basti, Basti | Jul 11, 2026

MORE NEWS

दासिया एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: संतोष वर्मा पर एफआईआर, बोले—'किसानों की लड़ाई नहीं रुकेगी'

बस्ती। दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसान हितों की आवाज़ उठाने वाले संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद संतोष वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुकदमों से आंदोलन दबने वाला नहीं है और किसानों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
संतोष वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की आवाज़ उठाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, तो वह इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है, लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना भी उनका संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी उद्योग से नहीं, बल्कि केवल दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री से है। उनके अनुसार क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल और अन्य उद्योग स्थापित होने चाहिए, लेकिन एथेनॉल फैक्ट्री से पर्यावरण और स्थानीय लोगों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
प्रशासन की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए संतोष वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बावजूद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना कार्य करे, लेकिन जनता को भी अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अवसर मिलना चाहिए।
सरकार से अपनी मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि दासिया में एथेनॉल फैक्ट्री की अनुमति न दी जाए। यदि सरकार उद्योग स्थापित करना चाहती है तो पहले बस्ती जिले को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल ज़ोन) घोषित किया जाए और वहां अन्य उद्योग लगाए जाएं।
संतोष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

दासिया एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: संतोष वर्मा पर एफआईआर, बोले—'किसानों की लड़ाई नहीं रुकेगी' बस्ती। दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसान हितों की आवाज़ उठाने वाले संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद संतोष वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुकदमों से आंदोलन दबने वाला नहीं है और किसानों के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। संतोष वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की आवाज़ उठाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, तो वह इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है, लेकिन किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना भी उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी उद्योग से नहीं, बल्कि केवल दासिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री से है। उनके अनुसार क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल और अन्य उद्योग स्थापित होने चाहिए, लेकिन एथेनॉल फैक्ट्री से पर्यावरण और स्थानीय लोगों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी कारण स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए संतोष वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बावजूद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना कार्य करे, लेकिन जनता को भी अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार से अपनी मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि दासिया में एथेनॉल फैक्ट्री की अनुमति न दी जाए। यदि सरकार उद्योग स्थापित करना चाहती है तो पहले बस्ती जिले को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल ज़ोन) घोषित किया जाए और वहां अन्य उद्योग लगाए जाएं। संतोष वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके सहित अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

Basti, Basti | Jul 14, 2026

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट आठ #ijeenews #shorts #news

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट आठ #ijeenews #shorts #news

Basti, Basti | Jul 14, 2026

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट सात #ijeenews #shorts #news

Basti- 54 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार_ पार्ट सात #ijeenews #shorts #news

Basti, Basti | Jul 14, 2026