
गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग मुकाबलों में जमाई धाक
जिले में सर्वाधिक 15 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित जीते कुल 18 पदक
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम: मैडम लखविंद्र कौर बराड़
जिले में सर्वाधिक मैडल जीतना गॉडविन पब्लिक स्कूल के लिए गर्व की बात: एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां
फाजिल्का,22 अगस्त(सोनू वर्मा): पंजाब सरकार द्वारा स्कूल गेम्स के तहत जिला स्तरीय बॉक्सिंग मुकाबले गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में मैनेजिंग कमेटी मैंबर मैडम लखविंद्र कौर बराड़ की अगुवाई में सफलतापूर्वक करवाए गए। इन मुकाबलों की मेजबानी करते हुए गॉडविन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिले में सर्वाधिक 18 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और खेल क्षमता का लोहा मनवाया। स्कूल की टीम ने 15 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, मैनेजिंग कमेटी और स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए डीपी मोहित सर ने बताया कि जिला स्तरीय बॉक्सिंग मुकाबलों में गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू के खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास के चलते स्कूल ने जिले में सबसे अधिक पदक हासिल किए हैं।
अंडर-14 लड़कों के वर्ग में उदयवीर ने 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, मयंक ने 30-32 किलोग्राम में स्वर्ण, नक्षदीप ने 32-34 किलोग्राम में रजत, दिलजीत ने 34-36 किलोग्राम में स्वर्ण, गुरसिस सिंह ने 38-40 किलोग्राम में रजत, हरगुन ने 40-42 किलोग्राम में स्वर्ण, ऋषभ ने 42-44 किलोग्राम में स्वर्ण, आदित्य ने 44-46 किलोग्राम में स्वर्ण, रजत ने 46-48 किलोग्राम में स्वर्ण तथा गुरविंदर सिंह ने 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में तनवीर सिंह ने 46-48 किलोग्राम, अरुण ने 48-50 किलोग्राम, एकम ने 57-60 किलोग्राम और नितिश ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में कविता ने 40-42 किलोग्राम, मननत ने 42-44 किलोग्राम, सिमरन ने 52-54 किलोग्राम तथा जैसमीन कंबोज ने 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
इस प्रकार गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक जीतकर जिला स्तरीय बॉक्सिंग मुकाबलों में शानदार उपलब्धि हासिल की।
इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी मैंबर मैडम लखविंद्र कौर बराड़ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों से इसी मेहनत और लगन को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।
मैनेजिंग कमेटी मैंबर एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां ने कहा कि जिले में सर्वाधिक मैडल जीतना गॉडविन पब्लिक स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल स्कूल बल्कि अपने अभिभावकों और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रिंसिपल अभिलेख शर्मा ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है और खेलों को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग मुकाबलों में खिलाड़ियों द्वारा जिले में हासिल किए गए सबसे अधिक पदक उनकी प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आने वाले समय में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल का नाम रोशन करेंगे।