बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना सिटी में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के नवनिर्मित भवन में विभिन्न आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण एवं जिला औषधि भंडार गृह का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। साथ ही राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में 105 नए ICU बेड, 70 IMCU बेड, 24×7 आपातकालीन सेवाओं तथा 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया गया। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में PPP मॉडल के तहत निःशुल्क पैथोलॉजी सेवाओं के प्रथम चरण की भी शुरुआत की गई, जिसमें 11 हब लैब एवं 221 स्पोक लैब को जोड़ा गया है। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
Picture Credits : CM Secretariat
IPRD Bihar
#biharpatna #HealthyBihar #PatnaCity #Inauguration #cmSamratChaudhary #HealthMinister #nishantkumar
Maner, Patna | Jul 23, 2026