
जी ए वी जैन आदर्श विद्यालय फाजिल्का में जोनल स्तर की योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 16 स्वर्ण और 8 रजत पदक जीतकर कुल 24 मेडल हासिल किए
चेयरमैन अनिल जैन और प्रिंसिपल नरेश सपड़ा ने विजेताओं तथा अध्यापकों और अभिभावकों को दी बधाई
फाजिल्का,27 जुलाई (सोनू वर्मा): पंजाब स्कूल गेम्स के तहत फाजिल्का जोनल स्तर की योग प्रतियोगिता का आयोजन जी ए वी जैन आदर्श विद्यालय फाजिल्का में किया गया। इस प्रतियोगिता में होली हर्ड स्कूल, हेरिटेज स्कूल, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल शमशाबाद और जी ए वी जैन आदर्श विद्यालय ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जी ए वी जैन विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 24 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 16 गोल्ड मेडल और 8 सिल्वर मेडल शामिल हैं।
वाइस प्रिंसिपल शीनम धूड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों और कक्षाओं के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा की रुहानी ने आर्टिस्टिक सिंगल व आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा के कोहिनूर ने आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान और रिदमिक पेयर में पहला स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा की वंशिका ने आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान और ट्रेडिशनल स्पर्धा में दूसरा स्थान पाया। दसवीं कक्षा के पवन ने आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा के प्रदीप ने रिदमिक पेयर में पहला स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा के शेरबाज सिंह ने आर्टिस्टिक सिंगल में पहला स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान और रिदमिक पेयर में पहला स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा के शेरबाज कंबोज ने रिदमिक पेयर में पहला स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा के सहजदीप ने आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान हासिल किया।
छठी कक्षा के विद्यार्थियों में परविश ने रिदमिक पेयर में दूसरा स्थान और वीत समा ने रिदमिक पेयर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छठी कक्षा के हरजोत ने आर्टिस्टिक पेयर में पहला स्थान और आर्टिस्टिक सिंगल में दूसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा के आहिल ने ट्रेडिशनल स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छठी कक्षा के नेविश ने रिदमिक पेयर में पहला स्थान तथा आर्टिस्टिक पेयर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छठी कक्षा की जन्नत ने आर्टिस्टिक पेयर में दूसरा स्थान और आर्टिस्टिक सिंगल में दूसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा की नाज़िया ने ट्रेडिशनल स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छठी कक्षा की हर्षिता और सातवीं कक्षा की मनिक्षा ने रिदमिक पेयर में पहला स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, प्रिंसिपल नरेश सपड़ा और वाइस प्रिंसिपल शीनम धूड़िया ने इन सभी विजेता खिलाड़ियों और अध्यापकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।