गिरिडीह: धर्मपुर पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव में करीब पांच वर्षों से चल रहे जमीन विवाद का शनिवार को आपसी सहमति से समाधान कर लिया गया। यह विवाद श्री राजकुमार साहू एवं उनके सभी भाइयों तथा श्री शंकर साव एवं उनके सभी भाइयों के बीच चल रहा था। विवाद को लेकर पहले मारपीट की घटना भी हुई थी और पिछले दो वर्षों से मामला न्यायालय में लंबित था।
शनिवार को पंचायत के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, युवाओं एवं सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता कराया गया। सभी की सहमति से विवाद का शांतिपूर्ण निपटारा किया गया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त होने से गांव में भाईचारा और सौहार्द का माहौल मजबूत होगा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी आपसी संवाद के माध्यम से ऐसे विवादों का समाधान किया जाएगा।
#giridihviews #villagers #said #conflict #solve #localpublic #Representatives