दतिया: बीजेपी नेत्री इमरती देवी दतिया उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक सवाल पर नाराज़ हो गईं। The Press Hindi ने उनसे नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने वाले वीडियो में उनकी हंसी की वजह पूछी। इस पर इमरती देवी ने कहा, "आजकल मीडिया अच्छी नहीं, खराब है।" उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी और से बात कर रही थीं, पूरा वीडियो देखा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वह खुद भी उस समय भावुक हो गई थीं।
#imartidevi #DatiaByElection #narottammishra #AshutoshTiwari #DamodarYadav