श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पानीपत (हरियाणा) एवं शामली (उत्तर प्रदेश) के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त निगरानी, कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाएं, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी रणनीति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#ShamliPolice #UPPolice #KanwarYatra2026 #SafeKanwarYatra #TrafficManagement #PublicSafety #Teamwork #HarGharSuraksha