
पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पड़ावपर स्थित मनेर उच्च विद्यालय के प्रांगण में पटना पुलिस की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद कर जागरूकता अभियान आयोजित की। इस जागरूकता अभियान के तहत पुलिस दीदी मनेर थाना की पीएसआई दीपिका कुमारी, कांस्टेबल कोमल कुमारी और सब इंस्पेक्टर तुफैल खान ने स्कूल के छात्र और छात्राओं को जागरूक किया। सब इंस्पेक्टर दीपिका कुमारी ने कहाकि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पीएसआई ने छात्र-छात्राओं के समस्याओं को सुना और उनके निवारण के लिए व्यावहारिक उपाय सुझाया। विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा और उन्हें निर्भीक होकर स्कूल-कॉलेज आने के लिए प्रोत्साहित किया। पदाधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर छात्राएं तुरंत महिला हेल्प डेस्क या 112 पर संपर्क करे, पुलिस तत्काल सहायता प्रदान करेगी। स्कूली छात्र छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को खुलकर रखा, जिन पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस संवाद ने छात्रों और पुलिस के बीच विश्वास का एक मजबूत कड़ी बनाने में मदद की। पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी उत्पीड़न या असुविधा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्राचार्य रामरतन प्रसाद, शिक्षक संजय कुमार, शिक्षक डॉ विल्फ्रेड हेनरी छात्रा गुड़िया कुमारी, सुरुचि कुमारी, प्रिया कुमारी, अविनाश कुमार, नीरज कुमार, आयुष कुमार, साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी सहित कई लोग थे। #manerthana #patnapolice #awarenesscampaign #Safetyfemalestudents
Maner, Patna | Jul 26, 2026