दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। सूची में विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अजय सिंह 'राहुल' और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को जगह दी गई है, लेकिन पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह का नाम शामिल नहीं होने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को दतिया उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है, जबकि डॉ. राजेंद्र सिंह की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।
#Datia #DatiaByElection #Congress #RajendraSingh #RahulSingh #KamleshwarPatel #Siddharthkushvaha