
रफ़्तार का कहर: डंपर ने दो बाइकों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल, पहली बाइक पर चोमू मालाखेड़ा निवासी थान सिंह (24) पुत्र रतन सिंह और भूपेंद्र सिंह (32) पुत्र मूल सिंह सवार थे। यह दोनों टहला क्षेत्र से मार्बल का काम पूरा कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर मल्लाना निवासी दिनेश बलाई (30) पुत्र बद्री बलाई अपने जीजा राजेश और कटेडा खेड़ली निवासी मुकेश पुत्र केसर देव के साथ किसी काम से राजगढ़ की ओर आ रहे थे।पीछे से आए डंपर ने लापरवाही से मारी टक्करचंदपुरा चेक पोस्ट के समीप अचानक पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकें डंपर के नीचे आकर कुचल गईं। हादसे में दिनेश बलाई की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई, जबकि उसके जीजा राजेश, मुकेश, थान सिंह और भूपेंद्र गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी (शवगृह) में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#राजगढ़ राजगढ़ समाचार
Rajgarh, Alwar | Jul 19, 2026