#बेतिया पुलिस अधीक्षक ने मझौलिया और मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अभिलेख, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी, साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट व कुर्की के प्रभावी निष्पादन, नियमित वाहन जांच और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
#NetworkBihar
#BettiahDM
#Bettiahsp
#Bettiahpolice
#BettiahNews
#bettiahnagarnigam