मिर्जापुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी करें अधिकारी
मिर्जापुर, 21 अक्टूबर। अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट अभिनाश कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता से जोड़ने तथा नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन होनी चाहिए।
#MirzapurNews #VoterList #मतदाता_सूची #ElectionCommission #TodayMirzapurNews