
हिसार डबल डेथ केस: पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, प्रेम संबंध बना विवाद की वजह
हिसार के मय्यड़ गांव में सोमवार सुबह पति-पत्नी के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बलजीत (40) और उसकी पत्नी दर्शना (38) के रूप में हुई।
पुलिस और परिजनों के अनुसार, रविवार रात दोनों के बीच एक महिला को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में बलजीत ने पत्नी का उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब दोनों बेटे कमरे में पहुंचे तो माता-पिता के शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों का आरोप है कि बलजीत पिछले करीब 5 साल से हांसी की लक्ष्मी उर्फ पूजा के संपर्क में था और वह उस पर पैसों का दबाव बना रही थी। 15 दिन पहले पंचायत में 20 जुलाई को 70 हजार रुपये देने का फैसला भी हुआ था। दावा है कि पत्नी की हत्या के बाद बलजीत ने एक वीडियो भी बनाया।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले में महिला तथा उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#hisar #citybignews #haryana #HisarPolice #mayar
Hisar, Hissar | Jul 21, 2026