गिरिडीह: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और संसद मार्च के समर्थन में गिरिडीह में विभिन्न छात्र एवं जनसंगठनों ने प्रतिवाद मार्च निकाला। इंकलाबी नौजवान सभा, आईसा, एपवा, अखिल भारतीय किसान महासभा, झामस और भाकपा-माले के संयुक्त बैनर तले निकला मार्च हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा, NEET और छात्र आंदोलनों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई। सभा में अशोक पासवान, पूरन महतो, राजेश सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
#giridihnews #localnews #paperleak #mamla