श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *थाना डीडवाना में लूट के दो प्रकरणों में वांछित दो आरोपी दिनेश, विशाल उर्फ दिवेश एवं एक बाल अपचारी दस्तयाब कर, थाना डीडवाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।* आरोपीगण से मोटरसाइकिल बरामद की गई जो वे कस्बा नागौर से चोरी कर भागे थे। आरोपी दिनेश थाना डीडवाना का हिस्ट्रीशीटर एवं ईनामी अपराधी है। *दिनांक 08.07.2026 को दौराने गश्त उक्त तीनों को मोटरसाइकिल पर जाते समय रोका गया लेकिन वे भाग गये, पुलिस टीम द्वारा 02 किलोमीटर पैदल पीछा कर, दस्तयाब किया गया।*
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan