मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, जहां एक तरफ हाल ही में सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के बीच मनमुटाव की बात सामने आई थी। वहीं अब आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से विधायक भैरोंसिंह परिहार बापू ने बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को नलखेड़ा में हुए पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए पार्टी को लेकर जमकर नाराजगी जताई और भोपाल के कुछ बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।