Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

हिमाचल में खेत से जानवर को भगाने के लिए पिता ने चलाई गोली 😱 बेटे ने समझा मुझे मारने के लिए किया FIRE 😢 बुला डाली पुलिस 🚨 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के गांव सुकैड़ी जूण में रविवार रात एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब घर के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद परिवार के मुखिया मिलाप चंद (62) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे डराने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। बेटे की शिकायत पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा उनकी लाइसेंसी बंदूक और हथियार का लाइसेंस भी जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपी मिलाप चंद का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया। उनके अनुसार खेतों की ओर जंगली जानवर आने की वजह से उन्हें भगाने के लिए हवाई फायर किया गया था। उनका दावा है कि बेटे द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और सभी तथ्यों व साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गोली वास्तव में किस उद्देश्य से चलाई गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #himachalpradesh #HimachalNews #hpnews #kangraNews #Awaj e himachal