
*थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा* के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर / सदर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 196/2026 धारा 109(1),110,115(2),352 बीएनएस सें सम्बन्धित *02 नफर वांछित अभियुक्तगण 1.राजन गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता 2.राहुल गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासीगण ग्राम खड़ीचा थाना गड़वार जनपद बलिया* को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक- 27.07.2026 को थाना गड़वार पुलिस टीम के उ0नि0 उदय प्रताप सिंह मय फोर्स द्वारा ग्राम खड़ीचा अभियुक्तगणों के घर से समय करीब 11.35 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद किया गया । थाना स्थानीय द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 196/2026 धारा 109(1),110,115(2),352 बीएनएस थाना गड़वार, जनपद बलिया
*बरामदगी –*
1. एक अदद डण्डा (घटना में प्रयुक्त)
*अभियुक्तगण का नाम पता -*
1. राजन गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी खड़ीचा थाना गड़वार जनपद बलिया, उम्र 30 वर्ष
2. राहुल गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी खड़ीचा थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 उदय प्रताप सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया
2. हे0का0 जिलाजीत सरोज थाना गड़वार जनपद बलिया
3. का0 जितेन्द्र यादव थाना गड़वार जनपद बलिया
4. का0 अजीत यादव थाना गड़वार जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Jul 27, 2026