
अबैध खनन पर पुलिस की कार्रवाही
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ब्यास नदी के रे पत्तन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक Kobelco 220 Poclain (Excavator) मशीन को जब्त किया है ।
दिनांक 10/11 जुलाई, 2026 की मध्यरात्रि को उपमण्डल पुलिस अधिकारी ज्वाली, QRT Team तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम जब रात्रि गश्त पर थी तो दौराने गश्त गांव रेय खास स्थित मैसर्ज भारत स्टोन क्रशर के समीप ब्यास नदी में एक पोकलेन मशीन अवैध खनन करती हुई पाई गई । इसी दौरान एक जेसीबी तथा एक टिप्पर भी नदी में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए । संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर तीनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए ।
बाद में जेसीबी एवं टिप्पर के मालिक मौके पर पहुंच गए, जिनके विरुद्ध खनन विभाग द्वारा नियमानुसार कंपाउंडिंग की कार्रवाई की गई । पोकलेन मशीन का कोई भी मालिक मौके पर उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद मशीन को कब्जे में लेकर थाना फतेहपुर लाया गया ।
खनन निरीक्षक श्री विनय कुमार द्वारा प्रस्तुत शिकायत के आधार पर पुलिस थाना फतेहपुर में अभियोग संख्या 76/2026, दिनांक 11.07.2026, के तहत धारा 329(3) एवं 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 21(1) Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, 1957 तथा धारा 15 Environment (Protection) Act, 1986 के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है । मामले की आगामी जांच जारी है ।
पुलिस जिला नूरपुर अवैध खनन के विरुद्ध अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है । आम नागरिकों से अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।