Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस विधायक भैरों सिंह परिहार ने मंच से ही वरिष्ठ नेता अजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा। उन्होंने जीतू पटवारी को "धृतराष्ट्र" बताते हुए संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। परिहार ने आरोप लगाया कि उनके ही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अजय सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी, जिसके बाद वे स्वयं बैठक में पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की। विधायक ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी की जाएगी तो संगठन को मजबूत करना मुश्किल होगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने की मांग की। इस बयान के बाद कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई। #MadhyaPradeshCongress #JituPatwari #AjaySingh #CongressPolitics #PoliticalNews

MORE NEWS

नशा मुक्ति अभियान के बीच सतना में अवैध शराब पकड़ी गई, पुलिस जांच में जुटी, सतना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बगहा बाईपास के पास पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, वाहन रीवा,सतना के बाईपास में नागौद की तरफ आ रही थी, तभी पुलिस ने उसे बस स्टॉप में रोककर जांच की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार mp19cb 4296 से करीब 10 पेटी के आसपास शराब बरामद हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शराब किसकी थी और इसे कहां से लाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नशा मुक्ति अभियान के बीच सतना में अवैध शराब पकड़ी गई, पुलिस जांच में जुटी, सतना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बगहा बाईपास के पास पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, वाहन रीवा,सतना के बाईपास में नागौद की तरफ आ रही थी, तभी पुलिस ने उसे बस स्टॉप में रोककर जांच की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार mp19cb 4296 से करीब 10 पेटी के आसपास शराब बरामद हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शराब किसकी थी और इसे कहां से लाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 26, 2026

सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पैर में लगी गोली; दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस पर तमंचों से की फायरिंग
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
फोटो 
सतना। सीमा से लगे यूपी के चित्रकूट की देवांगना घाटी में छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के भरकूप थाना क्षेत्र स्थित मड़था के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जबकि उसकी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद एसओजी और बहिलपुरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने दो अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लगभग दस राउंड फायर किए। आरोपी के कब्जे से दो अवैध तमंचे भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला शिवरामपुर के कल्ला गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी पर चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी राजेश कुमार एस. ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में एसओजी और बहिलपुरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

22 जुलाई को हुई थी दिल दहला देने वाली वारदात
यह मामला 22 जुलाई को चित्रकूट की देवांगना घाटी में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से जुड़ा है। सतना जिले की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा अपने 17 वर्षीय मित्र के साथ देवांगना घाटी की पहाड़ी पर गई थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर दोनों को धमकाया। आरोप है कि तीनों ने पहले युवक की बेल्ट से पिटाई कर उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। इसके बाद छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता सतना जिले की रहने वाली है और राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। घटना के समय वह चित्रकूट आई हुई थी। उसके साथ मौजूद युवक चित्रकूट का निवासी है और 12वीं कक्षा का छात्र बताया गया है।

दो आरोपी अब भी फरार
मामले में तीन आरोपी शामिल थे। पुलिस ने पहले ही तीनों की पहचान कर उनके सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। जितेंद्र उर्फ भोला की गिरफ्तारी के बाद अब उसके दो अन्य साथी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की विवेचना जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मजबूत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पैर में लगी गोली; दो आरोपी अब भी फरार पुलिस पर तमंचों से की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी फोटो सतना। सीमा से लगे यूपी के चित्रकूट की देवांगना घाटी में छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के भरकूप थाना क्षेत्र स्थित मड़था के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जबकि उसकी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद एसओजी और बहिलपुरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने दो अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लगभग दस राउंड फायर किए। आरोपी के कब्जे से दो अवैध तमंचे भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला शिवरामपुर के कल्ला गांव का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी पर चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी राजेश कुमार एस. ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में एसओजी और बहिलपुरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। 22 जुलाई को हुई थी दिल दहला देने वाली वारदात यह मामला 22 जुलाई को चित्रकूट की देवांगना घाटी में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से जुड़ा है। सतना जिले की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा अपने 17 वर्षीय मित्र के साथ देवांगना घाटी की पहाड़ी पर गई थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर दोनों को धमकाया। आरोप है कि तीनों ने पहले युवक की बेल्ट से पिटाई कर उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। इसके बाद छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता सतना जिले की रहने वाली है और राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। घटना के समय वह चित्रकूट आई हुई थी। उसके साथ मौजूद युवक चित्रकूट का निवासी है और 12वीं कक्षा का छात्र बताया गया है। दो आरोपी अब भी फरार मामले में तीन आरोपी शामिल थे। पुलिस ने पहले ही तीनों की पहचान कर उनके सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। जितेंद्र उर्फ भोला की गिरफ्तारी के बाद अब उसके दो अन्य साथी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की विवेचना जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मजबूत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 26, 2026

सतना में पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने पर उपद्रवियों पर केस दर्ज 
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान पुलिस वाहन में कुछ लोगों ने की थी तोड़फोड़, सरकारी वाहन को हुआ था नुकसान, माहौल बिगाड़ने का हुआ था प्रयास।

सतना में पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने पर उपद्रवियों पर केस दर्ज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान पुलिस वाहन में कुछ लोगों ने की थी तोड़फोड़, सरकारी वाहन को हुआ था नुकसान, माहौल बिगाड़ने का हुआ था प्रयास।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 26, 2026