#पटना के बांकीपुर उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। भाजपा के नीरज सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नीरज सिन्हा भाजपा कार्यालय से 11 बजे नामांकन करने कलेक्ट्रेट के लिए निकलेंगे। इस दौरान रोड शो होगा। सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहेंगे। वहीं, जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि नामांकन से पहले पुराना म्यूजियम के पास स्काउट एंड गाइड मैदान के समीप सभा होगी। उसके बाद पीके 11 बजे नामांकन के लिए निकलेंगे। उधर, बांकीपुर सीट से सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। मंगलवार 14 को स्क्रूटिनी और 16 को नाम वापसी की तिथि है। 30 जुलाई को वोटिंग और 3 अगस्त को मतगणना होगी।
#NetworkBihar
#bakipurelection
#patnabakipur
#prashantkishor
#nirajsinha
#BiharNews